{"_id":"5fe4f1d38ebc3e3eb07fb80c","slug":"examination-applications-to-be-held-by-january-city-office-news-ali2520012144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः चार जनवरी तक होंगे छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः चार जनवरी तक होंगे छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा को पूर्ण करने के लिए एक और मौका दिया है। स्नातक, परास्नातक, बीएड तथा विधि के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपनी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा एक हजार रुपये शुल्क जमा कर दे सकते हैं। इसके लिए आगरा में नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इसके आवेदन चार जनवरी तक हो सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा कई छात्र-छात्राओं की छूट गई है। ऐसे में छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा आठ जनवरी से लेकर 12 जनवरी के बीच होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शनिवार से ऑनलाइन शुल्क जमा कराया जा सकेगा। आवेदन चार जनवरी से पहले करना होगा। जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। उनके अंकपत्र में परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित लिखते हुए दर्शा दिया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी संस्थान और छात्र-छात्राओं की ही होगी। बीएससी, एमएससी, बीए, एमए, बीकॉम वोकल, एमकॉम, बीएड अंतिम वर्ष और बीकॉम के पूर्व छात्र-छात्राओं के सभी ग्रुपों की परीक्षा आरबीएस कॉलेज आगरा में संपन्न होगी। बीए और एमए अंतिम वर्ष के होम साइंस, कला, पेंटिंग, संगीत और एजूकेशन विषय की परीक्षा बीडीके कॉलेज आगरा में संपन्न होगी। एलएलबी अंतिम वर्ष और बीएएलएलबी अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा आगरा कॉलेज आगरा में होगी। इसी कॉलेज में एमए अंतिम वर्ष के सभी विषयों की परीक्षाएं होंगी।