{"_id":"643072c9b9e01442bc0e0377","slug":"evm-in-municipal-corporation-election-in-municipality-and-nagar-panchayats-will-be-done-through-ballot-paper-aligarh-news-c-2-1-86927-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम में ईवीएम से होगी वोटिंग, नगर पालिका-नगर पंचायतों में मतपत्र से होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम में ईवीएम से होगी वोटिंग, नगर पालिका-नगर पंचायतों में मतपत्र से होगा चुनाव
Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
सार
नगर निगम क्षेत्र में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से मतदान होगा, जबकि 18 नगरीय निकाय ( नगर पालिका एवं नगर पंचायत ) में ( मतपत्र ) बैलेट पेपर से मतदान होगा।
विज्ञापन
ईवीएम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों का एलान न हुआ हो लेकिन प्रस्तावित चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से मतदान होगा, जबकि 18 नगरीय निकाय ( नगर पालिका एवं नगर पंचायत ) में ( मतपत्र ) बैलेट पेपर से मतदान होगा। कलक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में ईवीएम की एफएलसी का कार्य जारी है। इंजीनियर के माध्यम से यह काम किया जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में जिले के 12 निकाय क्षेत्रों में मतदान हुआ था । इनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतें शामिल थीं, लेकिन इस बार छह नगर पंचायतें और बढ़ गई हैं। ऐसे में कुल 18 निकाय क्षेत्रों में चुनाव होना है। अगले माह केे पहले सप्ताह में चुनाव को प्रस्तावित मानते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयेाग होगा ।
विज्ञापन
ऐसे में कुल 90 वार्ड के 159 मतदान केंद्रों के 665 बूथों पर पार्षद एवं मेयर पद के लिए ईवीएम से वोट पड़ेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का एक अप्रैल को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें जिले की सभी निकायों के 329 वार्डों में 11.72 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से चुनाव कार्यक्रम तय होते ही सारी गतिविधियों को और तेजी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन