फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Every legal help will be provided to Vinay Varshney: Minister of State

विनय वार्ष्णेय को दिलाई जाएगी हर कानूनी मदद : राज्यमंत्री

Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Every legal help will be provided to Vinay Varshney: Minister of State
विनय वार्ष्णेय को हर संभव कानूनी मदद दिलाई जाएगी। अगर वह निर्दोष है तो विधिक कार्यवाही के जरिये उसका सहयोग करेंगे। इतना ही नहीं, आवश्यकता पड़ने पर विनय वार्ष्णेय के परिवार के साथ खड़े हुए हैं। यह बयान शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने दिया है। वह अलीगढ़ में सात फरवरी को आयोजित होने वाले वैश्य महाकुंभ की बैठक में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

अलीगढ़ आगमन पर शहरी विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता अक्रूप पार्क पहुंचे। यहां वैश्य महासभा की महानगर कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स मान किया गया। इससे पहले नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अक्रूरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने शहरी विकास राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि पार्षद लक्ष्मीनारायण लच्छो एवं पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने महेश गुप्ता से मांग रखी कि अलीगढ़ में हिंदुत्व का परचम लहराने वाला इन दिनों जेल में है। वह निर्दोष है और एटा की जेल में बंद है। यहां वैश्य अधिवेशन महाकुंभ लगने जा रहा है। इसलिए विनय वार्ष्णेय की मदद करनी चाहिए। इस विषय पर महेश गुप्ता ने बताया कि हर संभव कानूनी मदद विनय वार्ष्णेय को उपलब्ध कराई जाएगी। विनय के परिवार के साथ हम खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed