{"_id":"6106f23b8ebc3e84132a8186","slug":"every-gram-sabha-preparing-the-citizen-s-charter-city-office-news-ali269623019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः हर ग्राम सभा में सिटीजन चार्टर तैयार करने की कसरत तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः हर ग्राम सभा में सिटीजन चार्टर तैयार करने की कसरत तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी पंचायत, मेरा अधिकार, जन सेवाएं हमारे द्वार योजना में ग्राम सभाओं में सिटीजन चार्टर तैयार करने की कसरत तेज हो गई है। रविवार को सभी ग्राम सभाओं में फैसिलिटेटरों की नियुक्ति हो गई। सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योजना में प्रत्येक पंचायत द्वारा अलग अलग नागरिक चार्टर तैयार किया जाएगा।
यह चार्टर ग्राम सभा की बैठक में अनुमोदित होगा। चार्टर में केवल उन्हीं सेवाओं को शामिल किया जाएगा, जो पंचायत द्वारा नियमित आधार पर जनसामान्य को प्रदान की जा रही हैं। योजना को क्रियान्वित किए जाने के लिए ग्राम सभाओं की बैठकें बुलाकर सभी कामों की समय सारिणी अपलोड हो चुकी है। रविवार को फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि सोमवार आज सभी फैसिलिटेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ग्राम सभा की बैठकों के लिये संबंधित विभागों के फ्रंट लाइन वर्करों की नियुक्ति की जाएगी। 12 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक में चार्टर को फाइनल कर दिया जाएगा। 15 अगस्त को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सिटीजन चार्टर का प्रकाशन करा दिया जाएगा।