{"_id":"57cf1e724f1c1b255631876c","slug":"evening-was-sealed-overnight-empty-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को लगी सील, रात में गोदाम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को लगी सील, रात में गोदाम खाली
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
शाम को लगी सील, रात में गोदाम खाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह कालाबाजारी करने वाले राशन माफिया का दुस्साहस ही कहा जाएगा कि शाम को जिस गोदाम पर प्रशासन ने सील लगाई। उस गोदाम पर लगी सरकारी सील तोड़कर और सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते कालाबाजारी का पूरा माल गायब कर दिया गया। जब यह खबर प्रशासन और आपूर्ति अधिकारियों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। गुपचुप मामले में गोदाम स्वामी पर चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मगर खास बात है कि आज तक कोई पकड़ में नहीं आया। यहां माफिया की दबंगई इस कदर है कि इलाके के लोग भी कुछ बोलने से कतराते हैं। वह कहते हैं कि माल तीसरी बार पकड़ा गया है। जब प्रशासन ही कुछ नहीं कर पा रहा तो हम क्या बोलें?
वाकया शनिवार शाम का है, जब एसडीएम पंकज वर्मा को मुखबिरों के जरिये राशन का चावल कालाबाजारी कर एक निजी गोदाम में शिफ्ट होने और पैकिंग के बाद कहीं दूसरी जगह ले जाने की खबर लगी। इस खबर पर एसडीएम ने आपूर्ति टीम के साथ गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर मंडी से सटी केशव विहार के गोदाम पर छापेमारी की।
वहां एक वाहन में 60 बोरा चावल मिला, जो सरकारी पैकिंग में था। इसे गोदाम में खलाए जाने के लिए लाया गया था। इसके अलावा गोदाम में 288 बोरा चावल मिला, जिसे सरकारी पैकिंग से निकालकर निजी पैकिंग में भरा जा चुका था।
विज्ञापन
इस पर वाहन में मिला माल जब्त कर लिया गया था, जबकि गोदाम को जांच के नाम पर सील कर दिया गया था। इस मामले में वाहन स्वामी शिवचरन के खिलाफ कालाबाजारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह वाहन स्वामी पेशे से राशन डीलर भी है, जिसने हाल ही में वाहन खरीदा है।
इसके अलावा गोदाम स्वामी भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया था और उसके विषय में जानकारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद लोगों को रविवार सुबह जानकारी हुई कि गोदाम से रात में सील तोड़कर और सीढ़ी लगाकर पूरा माल एक ट्रक में लादकर गायब कर दिया गया।
जब यह जानकारी लोगों को हुई तो किसी माध्यम से आपूर्ति अधिकारियों को खबर पहुंची। इस पर आनन-फानन गुपचुप तरीके से वाहन स्वामी व गोदाम स्वामी के खिलाफ चोरी का मुकदमा भी कालाबाजारी के मुकदमे में ही दर्ज करा दिया गया।