फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Even the innocent child lost the battle of life after the death of his mother

Aligarh News: मां की मौत के बाद मासूम भी हार गया जिंदगी की जंग, उपचार के दौरान मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 02 Oct 2023 12:06 AM IST
सार

गांव औरेनी दलपतपुर निवासी अनीता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। स्टाफ ने देर रात करीब 11 बजे नवजात की हालत खराब बताते हुए अलीगढ़ रेफर किया था। परिवार के लोगों ने बच्चे को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था।

विज्ञापन
Even the innocent child lost the battle of life after the death of his mother
बच्चे की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अतरौली के गांव औरेनी दलपतपुर में प्रसूता की मौत के बाद उसका बेटा भी जिंदगी की जंग हार गया। मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार देर रात दो बजे बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से गांव में गमगीन माहौल है।

विज्ञापन


गांव औरेनी दलपतपुर निवासी अनीता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। स्टाफ ने देर रात करीब 11 बजे नवजात की हालत खराब बताते हुए अलीगढ़ रेफर किया था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बच्चे को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। रात को ही परिवार के लोग जब सीएचसी पहुंचे तो पता चला अत्यधिक रक्तस्राव से अनीता की हालत गंभीर है। परिजनों ने सीएचसी व 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों को तलाशा लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रसूता को रात करीब एक बजे अलीगढ़ ले गए। जिला अस्पताल से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उधर नवजात ने भी शनिवार की रात दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed