फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   escaped From police custody

दीवानी से फरार बंदी की तलाश में बुलंदशहर में दबिश

Wed, 10 Jul 2019 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
escaped From police custody
दीवानी न्यायालय से सोमवार को फरार हुए पत्नी की हत्या के आरोपी बंदी रहीस की तलाश में पुलिस टीम ने बुलंदशहर उसके पैतृक गांव सहित तीन अन्य ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि अभी पुलिस को सुराग नहीं लगा है। मगर तीन टीमें लगातार उस तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं पुलिस महकमे में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर रही कि रहीस के फरार होने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। वरना उसे दीवानी से लेकर किसी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन तक ही पकड़ा जा सकता था। उसके विषय में पुलिस को पूरा भरोसा है कि वहां से छूटकर किसी वाहन में सवार होकर जरूर अपने किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां जाने के लिए निकला होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से बुलंदशहर के पहासू इलाके के रहने वाले रहीस के भागने के बाद तीन पुलिस टीमें लगातार उसके पीछे लगी हैं। एक टीम ने उसके पैतृक गांव में भी दबिश दी और तीन अन्य परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को उम्मीद है कि उसके पास पैसा नहीं है। अब तक की जांच में ऐसा कोई ठिकाना शहर में सामने नहीं आया कि यहां उसकी कोई मदद कर सके।
विज्ञापन

इसलिए वह शहर से बाहर जाने के लिए किसी न किसी वाहन से निकला होगा। इसके अलावा जेल में उसके साथी बंदियों से भी उसके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। वह किन लोगों के विषय में चर्चा करता था। हो सकता है कि उनसे बातचीत में उसके विषय में कोई जानकारी मिल सके। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार उसकी तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बंदी के फरार होने के दूसरे दिन यानी मंगलवार को दीवानी हवालात पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed