Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrance exam for undergraduate and postgraduate in AMU

AMU: स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा 8 जून को, अमुवि में पहली बार होगी मेटल डिटेक्टर से जांच

Sat, 08 Jun 2024 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 12:19 AM IST
सार

परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन, घड़ी आदि रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) की स्थापना के साथ ही प्रॉक्टर कर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) के साथ तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Entrance exam for undergraduate and postgraduate in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू के इतिहास में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। 8 जून को स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 8, 9 और 10 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में हजारों की संख्या में विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुलपति प्रो. नईमा खातून और कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने परीक्षा की व्यवस्थाएं देखीं। प्रवेश परीक्षाएं दो चरणों में होंगी।

विज्ञापन


8 जून को बीए (आनर्स), बीए बीएड, बीएससी (आनर्स), बीएससी बीएड, बी कॉम (आनर्स), एमबीए, एमबीए (आईबी), एमबीए (आईबीएफ), एमबीए (फाइनेंस मैनेजमेंट), एमबीए (टीटीएम), एमएसडब्लू, एमआईआरएम, एमएचआरएम व एमबीए (एग्रीबिजनेस) की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 
विज्ञापन

9 जून को कक्षा 11 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, 10 जून को बीटेक, बीआर्क व बीएएलएलबी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। प्रवेश परीक्षा को सुचारु और पारदर्शिता बनाने के लिए कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों और सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुलसचिव ने कहा कि परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित उपकरण मिला या वह नकल में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर के बारे में दिया गया प्रशिक्षण 
एएमयू में पहली बार इस्तेमाल हो रहे मेटल डिटेक्टर के बारे में सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। 7 जून को प्रशासनिक भवन के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। कुलसचिव ने व्यवस्थापकों को वर्तमान समय में नकल के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरण, तरीकों, उसकी जांच करने और ऐसी घटनाओं को पकड़ने के विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराया।

 
 परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन, घड़ी आदि रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) की स्थापना के साथ ही प्रॉक्टर कर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) के साथ तैनात किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed