फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entered the cemetery and broke the graves with JCB, people got angry, commotion

Aligarh News: कब्रिस्तान में घुस कर जेसीबी से कब्रें तोड़ीं, भड़के लोग, हंगामा

Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Entered the cemetery and broke the graves with JCB, people got angry, commotion
हंगामा करते लोगों को समझाते दरोगा। - फोटो : samvad
कस्बा गंगीरी के गांव शादीपुर के पास बने सैकड़ों वर्ष पुराने कब्रिस्तान में जेसीबी चलाए जाने से स्थानीय लोग भड़क गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल ने कूड़ा से कंचन केंद्र बनाने के लिए जेसीबी चलवा दी। कच्ची कब्रों को नष्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आरिफ खां व महबूब खां ने बताया कि शादीपुर गांव के पास ही सैकड़ों वर्षों से कब्रिस्तान बना है, यहां पर कच्ची कब्रें बनी हुई है। ग्राम प्रधान और लेखपाल ने कब्रिस्तान की जमीन की जांच कराई तो पता चला कि जमीन सरकारी है। दरअसल, कब्रिस्तान की यह जमीन सरकारी दस्तावेजों में ग्राम समाज की खलिहान की जमीन के रूप में दर्ज है। इसलिए इसको खाली करा कर यहां पर कचरा से कंचन केंद्र बनाने की तैयारी हुई। इसके बाद शनिवार की रात को जेसीबी चलवा कर जमीन को समतल करा दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने रविवार की सुबह प्रदर्शन किया। आरिफ व महबूब सहित कई लोगों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल व सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। हल्का लेखपाल अतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान ने तीन जगह ग्राम सभा की जमीन बता कर पैमाइश कराई थी। इसमें पता चला कि कब्रिस्तान की जमीन खलिहान की है। ग्राम प्रधान ने ही कब्रिस्तान पर जेसीबी चलवाई होगी, वह वहां नहीं गए थे। ग्राम प्रधान के भाई अख्तर हसन ने बताया कि पूरा परिवार एक गमी में गया था। उन्होंने जेसीबी नहीं चलवाई। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि जमीन तो खलिहान की बताई जा रही है, लेकिन कब्रिस्तान बना रहेगा। वहां बनी कोई कब्र नहीं हटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और सचिव के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रोहिकखां, आरिफ खां, महबूब खां, आसिफ खां, सगीर खां, पप्पन खां, रानी बेगम, बानो बेगम, नगीना बेगम, समीना बेगम सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed