{"_id":"60b141718ebc3ea39d189113","slug":"engineers-of-electricity-department-protested-city-office-news-ali264147856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के अभियंताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के अभियंताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के सदस्यों ने लाल डिग्गी स्थित कार्यालय के समक्ष पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। यह भी एलान किया कि शनिवार से कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि कार्य बहिष्कार के दौरान भी ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों एवं आम जनता की विद्युत आपूर्ति में बनाई रखी जाएगी।
अभियंता संघ के शाखा सचिव सुबोध झा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे के बीच अभियंताओं ने पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ नेताओं ने कहा कि चेयरमैन के उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज किया जा रहा है। 29 मई को सुबह 10 बजे से पूरे दिन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए आम जनता को कोई तकलीफ न हो, इस दृष्टि से विद्युत अभियंता ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों और आम जनता की विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखेंगे। इस अवसर पर जगत राम, धर्मेंद्र सारस्वत, प्रवीण कुमार, दिलीप कुमार एवं मो. सगीर आदि मौजूद थे।
35 अभियंताओं ने छोड़ा है व्हाट्एप ग्रुप
अलीगढ़ के करीब 35 अभियंताओं ने एमडी एवं चेयरमैन का वाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है। अभियंता संघ के सचिव सुबोध झा ने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 2100 अभियंताओं ने ग्रुप छोड़ा है। चेयरमैन अभियंताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। सहयोग आंदोलन के तहत ग्रुप छोड़ा गया है।