फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Engineer accuses wife of plotting murder.

Aligarh News: इंजीनियर ने पत्नी पर लगाया हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 11 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Engineer accuses wife of plotting murder.
नोएडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर ने अपनी हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप पत्नी और उसके दोस्तों पर लगाया है। पत्नी और उसके दोस्तों के खिलाफ हरदुआगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

खान आलमपुर गांव निवासी शीलेंद्र पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर हैं। वर्ष 2019 में उनका विवाह गभाना क्षेत्र के बलवंत नगरीय गांव निवासी सोनम के साथ हुआ था। छह वर्षीय पुत्र शिवांश जादौन है। पत्नी-बेटे सहित गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की कई युवकों से दोस्ती है जिनमें एक जिम ट्रेनर है। उनके साथ वह मोबाइल पर चैटिंग करती है। घूमने जाती है। कहा कि शक होने पर उन्होंने पत्नी का मोबाइल चेक किया जिसमें पता चला कि उनकी पत्नी सुमित निवासी विजय नगर, संदीप शर्मा निवासी उदयल नगर, विशांत कुमार निवासी विजय नगर और जितेंद्र शर्मा को उनकी हत्या करने के लिए उकसाती है। 25 जुलाई की रात उन्होंने पत्नी सोनम को संदीप के साथ वीडियो कॉल पर बात करते सुना कि कल सुबह बाकी तीनों के साथ वह उनकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पति के अनुसार साले राहुल और सलहज आरती से शिकायत करने पर उन्होंने उल्टा गाली-गलौज की और पीटने पर आमादा हो गए। मौका पाकर वह पत्नी का मोबाइल लेकर गांव आ गया। मामले में एसएसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएचओ हरिभान सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed