फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Encroachment removed on Hathras Road, Nokjhonk

Hathras News: हाथरस रोड पर हटाया अतिक्रमण,हुई नोकझोंक

Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
सार

एसडीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक दिन अतिक्रमण हटाया जाए। पालिका द्वारा अभियान चलाया गया। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। दुकानों के बाहर से उठाया गया सामान ट्रैक्टरों में लाद दिया गया। दुकानदार सामान को हटाए जाने का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
Encroachment removed on Hathras Road, Nokjhonk
अतिक्रमण हटवाने के दौरान ईओ से होती व्यापारियों की  नोकझोंक - फोटो : संवाद

विस्तार

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में 23 फरवरी को हाथरस रोड पर नगर पालिका ने जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाया। सड़क पर हुए पक्के निर्माण के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस दौरान कई जगह लोगों से नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक दिन अतिक्रमण हटाया जाए। इसी क्रम में 23 फरवरी को पालिका ईओ श्रीचंद्र, अवर अभियंता पारूल दीक्षित, कपिल सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर से उठाया गया सामान ट्रैक्टरों में लाद दिया गया। दुकानदार सामान को हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि कहीं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और कहीं छोड़ दिया जा रहा है। ये सही नहीं है। इसी बात को लेकर दुकानदारों और पालिका कर्मियों के बीच कहासुनी होती रही, लेकिन कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed