फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removed

अलीगढ़ : विरोध और नोकझोंक के बीच रामघाट रोड से हटा अतिक्रमण

Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed
रामघाट रोड पर अतिक्रमण को हटाता जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को रामघाट रोड पर चला। कई जगह विरोध व नोकझोंक हुई। मगर अधिकारियों ने किसी का विरोध नहीं चलने दिया और अतिक्रमण हटाए। इस दौरान कई नामी फर्मों के रैंप तोड़ दिए। अभियान के दौरान आधा दर्जन वाहन भी जब्त किए और कई के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में यह अभियान मीनाक्षी पुल से शुरू होकर क्वार्सी चौराहे तक चला। इस दौरान जेसीबी से पक्के रैंप आदि ध्वस्त किए गए और टिनशेड आदि हटाए गए। यहां पेट्रोल पंप के पास टीम को विरोध झेलना पड़ा और गांधी आई पर भी विरोध के बीच नोकझोंक हुई। मगर टीम ने किसी की नहीं सुनी। अभियान के दौरान अवैध रूप से खड़े पांच वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक लाइन भेज दिया। इस दौरान 45 वाहनों के चालान काटे गए। एक बुलेट पर आगे पुलिस और पीछे अलीगढ़ लिखा होने पर चालान किया गया। इस दौरान कुल 19 हजार रुपये चालान से वसूले गए। यह भी तय किया गया कि अब इस रोड पर सीसीटीवी से अतिक्रमण की मानीटरिंग की जाएगी। मगर शाम को रामघाट रोड पर वही हालात देखे गए, जो अस्थायी अतिक्रमण हटाए थे, उन्हें शाम को फिर सजा लिया गया।
विज्ञापन

जमालपुर में वेंडिंग जोन की दरकार,
पर व्यवस्था पूरी हो सरकार
नगर निगम द्वारा शहर में वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जमालपुर में रेडियो कॉलोनी के बाहर वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। यहां के लोगों की दरकार है कि वेंडिंग जोन के साथ सभी व्यवस्थाएं की जाएं ताकि ठेल-ढकेल संचालक मनमानी न कर सकें और यातायात सुगम बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर रोड पर एएमयू के बाद से पुल तक गौर करें तो सड़क की पटरी पर दोनों ओर ठेल-ढकेल वालों की भरमार है। रेडियो कॉलोनी के आसपास तो आलम ये रहता है कि इनकी मनमानी चलती है और यातायात बाधित रहता है। यहां नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। मगर इसे लेकर लोगों की मांग है कि यहां ऐसी व्यवस्था की जाए कि लोग इसके नियम न तोड़ सकें। चाहें तो बैरीकेडिंग की जाए और नियमित चेकिंग आदि की व्यवस्था हो। ताकि यातायात अवरुद्ध न हो।

--
- हम लोगों को वेंडिंग जोन मिल जाएगा तो यह एक ठिकाना होगा। हम किसी तरह का नियम नहीं तोड़ेंगे। इस इलाके में वेंडिंग जोन की दरकार है। - मो.सलीम, जमालपुर
--
- वेंडिंग जोन बनने से सबसे ज्यादा लाभ इस बात का होगा कि किसी को दूसरे के इलाके में घुसने की जरूरत नहीं होगी। इससे यातायात भी सुधरेगा।-पप्पू खां, जमालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed