{"_id":"63c5593b69b5030b43621a28","slug":"encroachment-of-forest-department-land-case-filed-against-six-people-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वन विभाग की भूमि पर कब्जा, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वन विभाग की भूमि पर कब्जा, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 16 Jan 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:33 PM IST
सार
अकराबाद के गांव इरिखिनी में कुछ लोगों ने वन विभाग की डेढ़ बीघा भूमि पर कब्जा कर दीवार लगा ली है। वन कर्मी की तहरीर पर दो नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरिखिनी में कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। वन कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन रक्षक विनय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि गांव इरिखिनी में कुछ लोगों ने वन विभाग की डेढ़ बीघा भूमि पर कब्जा कर दीवार लगा ली है। मौके पर पहुंचे तो सूचना सत्य पाई गई।
विज्ञापन
वन कर्मी की तहरीर पर गांव इरिखिनी निवासी महेश पुत्र सोनपाल व सुरेंद्र पुत्र मुलायम सिंह समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।