फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment became an obstacle to beautification, when it reached to remove it, there was protest

अचलताल : सुंदरीकरण में रोड़ा बने अतिक्रमण को हटाने का विरोध

Thu, 08 Jun 2023 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment became an obstacle to beautification, when it reached to remove it, there was protest
 अचल सरोवर के पास खड़ा नगर निगम की जेसीबी। संवाद - फोटो : Samvad
महानगर के अचलताल के सुंदरीकरण के लिए जोरों-शोर से काम चल रहा है। सुंदरीकरण में कुछ अतिक्रमित दुकानें बाधा बन रही हैं। बुधवार को इन दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची, जिसका दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। दुकानें हटाने के लिए चार दिन की मोहलत देकर टीम वापस आ गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह, प्रवर्तन दल और जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमित दुकानों को हटाने अचलताल पहुंचे। अचलताल के चारों ओर सड़क और सुंदरीकरण होना है, जो यह दुकानें अवरोध पैदा कर रही हैं। दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम की तरफ से पहले ही दुकानदारों को सूचना दी जा चुकी थी। नगर निगम टीम और जेसीबी मशीन देखकर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने आ गए और दुकान तोड़ने का विरोध करने लगे। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त और एसीएम प्रथम मोहम्मद अमान से दुकानदारों की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर दुकान तोड़ने नहीं देंगे। सभी दुकानदार जेसीबी मशीन के आगे आ गए और नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए टीम ने चार दिन की मोहलत दी है। टीम ने बाकायदा नोटिस भी चस्पा कर दिया है। दुकानदारों ने नगर आयुक्त और महापौर प्रशांत सिंघल से भी बातचीत की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन सिंह, सोनू कुमार, चेतन चक्र, निकुंज, शेखर जीवन, राहुल जीवन, रवि जीवन आदि शामिल हैं। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि दुकानें हटाने के लिए चार दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक दुकान आवंटित करने की मांग
अलीगढ़। भाजपा महानगर के मंत्री संदेश राज ने कहा कि अचल सरोवर में जो नई दुकानों का निर्माण हुआ है। उस दुकान को हटाए जाने वाले दुकानदारों को आवंटित किया जाए। नगर निगम प्रशासन हिटलर शाही दिखा रहा है। उन्होंने महापौर प्रशांत सिंघल से बातचीत करके नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed