फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   enchrochment remove on second day

दूसरे दिन भी गरजा महाबली, नोकझोंक

Fri, 11 Dec 2020 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
enchrochment remove on second day
हाथरस अडडे से सासनी गेट चौराहे तक नगर निगम द्वारा चलाये गए अतिक्रमण अभियान में जेसीबी से झोपड़ी ह - फोटो : CITY OFFICE
जानलेवा जाम से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम का महाबली दूसरे दिन भी आगरा रोड पर गरजा। 45 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। शमन शुल्क के रूप में 25 हजार रुपये की वसूली की गई। अभियान के दौरान कई बार नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। जमकर नोकझोंक हुई। वहीं, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल निशील सिंघल ने बताया कि 11 दिसंबर को क्वार्सी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रस्तावित था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को आगरा रोड पर फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सासनीगेट थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी मासूम बिटिया की मौत के बाद नगर निगम एवं यातायात प्रशासन की नींद टूटी है। आगरा रोड पर लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को हाथरस अड्डा से लेकर सासनीगेट तक सड़क एवं नाले पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। कुछ लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि नगर निगम की टीम ने प्रभावशाली लोगों के यहां कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, नगर निगम के अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि किसी को भी अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त नगर निगम के महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अतर सिंह, सिब्ते हैदर, अमरीश वर्मा, अनिल सिंह, अब्दुल रहीम अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड पर फिर से अतिक्रमण करना शुरू
गांधीपार्क से सासनीगेट तक दो दिन चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान करीब 95 अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए गए। लेकिन आगरा रोड पर कुछ लोगों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों पर उनकी नजर है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह का कहना है कि अभियान के बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि फिर से कोई अतिक्रमण करने की गलती न करें। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed