{"_id":"602ebb218ebc3ee920453d1f","slug":"enchrochment-at-shree-maheshvari-inter-college-city-office-news-ali2566209128","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री महेश्वर इंटर कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री महेश्वर इंटर कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश
विज्ञापन
सासनी गेट माहेश्वरी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में कब्जा कर लगायी दीवार।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनीगेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने चाहरदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सासनीगेट पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
भुजपुरा रोड पर कॉलेज का खेल मैदान स्थित है। बृहस्पतिवार सुबह मैदान पर कुछ लोगों ने चाहरदीवारी बनवानी शुरू कर दी। निर्माण की सूचना पर प्रधानाचार्य कौशलेंद्र कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। बकौल प्रधानाचार्य, उन लोगों से निर्माण कार्य बंद कराने के लिए कहा, लेकिन काम बंद करने की बजाय वह लोग उन पर हावी हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
बाद मेें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया। इसी बीच कॉलेज की कंट्रोलर नीलम शर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित कागज तलाश किए जा रहे हैं, जिसमें माहेश्वरी समाज के लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन उनकी है, कागज उनके पास हैं। इधर, प्रधानाचार्य कौशलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह जमीन वर्ष 1947 से कॉलेज के पास है। कुछ लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
खेल मैदान कॉलेज के नाम
श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कब्जा करने की खबर पर माहेश्वरी के समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलेज की कंट्रोलर नीलम शर्मा ने खेल मैदान को क्रिकेट एकेडमी को किराये पर दिया है, जबकि उनको समाज व स्कूल की जमीन का अनुबंध करने का कोई हक नहीं है। जब गिर्राज गोदानी प्रबंधक थे, तब भी कुछ लोगों ने इस प्रकार का प्रयास किया था, जिसका प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विरोध करके अवैध कब्जे को रोका था।
यह जमीन शुरू से ही श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के नाम है और शिक्षा विभाग की एनओसी लगी हुई है। इस दौरान रामकुमार सादानी, संजीव गोदानी, रघुवंश राठी, राकेश मोहता, राम हरकुट, सुधीर हरकुट आदि मौजूद रहे। पूर्व प्रबंधक गिर्राज गोदानी किसी कार्य से लखनऊ में हैं। उन्होंने भी इस मामले में अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का अनुरोध किया है। इधर, कंट्रोलर नीलम शर्मा ने कहा कि कॉलेज की समिति की सहमति पर ही क्रिकेट एकेडमी को किराये पर जमीन दी गई थी, इसके किराये से मिलने वाली राशि को कॉलेज के विकास में लगाया जाएगा।