फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   employee doesn't goes to office if fir not register

रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो चेकिंग में नहीं जाएंगे संविदा कर्मी

Mon, 04 Jan 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
employee doesn't goes to office if fir not register
बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज संविदा विद्युत मजदूर संगठन के सदस्यों ने चेकिंग एवं संयोजन विच्छेदन कार्य से दूरी बनाने की चेतावनी विभागीय अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2020 को विद्युत उपकेंद्र जलाली क्षेत्र में अवर अभियंता एवं लाइन स्टाफ चेकिंग करने गए थे। जलाली निवासी इरशाद ने चेकिंग के दौरान अवर अभियंता एवं पेट्रोल मैन के साथ मारपीट की थी। अवर अभियंता द्वारा तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिससे संविदाकर्मी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

संगठन के नेताओं ने विद्युत वितरण खंड छह के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो संविदा कर्मी चेकिंग एवं विद्युत विच्छेदन के कार्य में नहीं जाएंगे। जिलाध्यक्ष रमेश पांडेय, सचिव यशपाल सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed