फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis on increasing enrollment in education choupal

Aligarh News: शिक्षा की चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर

Sat, 11 Apr 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing enrollment in education choupal
 सम्बाे​धित करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनि​धि ठा. रेशमपाल सिंह व अन्य। - फोटो : samvad
ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिसारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा की चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवदत्त शर्मा ने की। अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर रेशमपाल सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध कुमार पाठक रहे। चौपाल का उद्देश्य विद्यालय और समाज के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान वक्ताओं ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अमित चौहान, होडल सिंह, देवेंद्र सिंह,योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed