फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis on increasing economic activity with prevention of Kovid

कोविड की रोकथाम के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर

Sat, 06 Jun 2020 11:40 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 06 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing economic activity with prevention of Kovid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अन लाक फेज में आठ जून से मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग माल खुलने जा रहे हैं। इस मामले में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस फेज में कोविड की रोकथाम के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ाई जाएं। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के साथ पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन



डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी स्थानों पर मंदिर व अन्य धर्म स्थल खुलेंगे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए पांच से अधिक व्यक्तियों को एक समय में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। मंदिर के बाहर ही सेनेटाइजर आदि रखकर श्रद्धालुओं की थर्मोस्केनिंग आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन



कोई भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। होटल, रेस्टोरेंट, माल आदि भी खुलेंगे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन अनिवार्य होगा। कोई भी बिना मास्क के इन सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइनों का अक्षरक्ष अनुपालन किया जाएगा। इस मामले में रविवार को दोपहर एक बजे से बैठक बुलाकर जिले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed