फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Embracing humility is the virtue of *Mardav* (Gentleness): Shivdutt Sagar

विनम्रता अपनाना ही मार्दव धर्म : शिवदत्त सागर

Fri, 18 Sep 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Embracing humility is the virtue of *Mardav* (Gentleness): Shivdutt Sagar
लेखराज नगर शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में  पूजन करते जैन समाज के लोग। - फोटो : samvad
दसलक्षण महापर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि शिवदत्त सागर ने कहा कि मार्दव धर्म मनुष्य के भीतर से अभिमान को दूर कर विनम्र और सरल बनने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन



स्वभाव में निर्मलता और व्यवहार में कोमलता रखना ही उत्तम मार्दव धर्म है।
मुनि शिवदत्त सागर महाराज एवं मुनि पद्मदत्त सागर महाराज के सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और सामूहिक पूजन विधि-विधान से हुआ। दोपहर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत में मथुरा से आए पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में दसलक्षण विधान कराया गया। राकेश जैन एवं सरिता जैन परिवार पुण्यार्जक रहे।
विज्ञापन


शाम को मंदिर में आरती, स्वाध्याय और प्रवचन के बाद धर्म के दस रंग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आगरा रोड पर जैन समाज सेवा समिति की ओर से भोजन वितरण किया गया। यहां जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी, पदमा जैन, गौरव जैन, अशोक जैन दोषी, प्रदीप कुमार जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed