फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electrification in Aligarh Transport Nagar

Good News: ट्रांसपोर्ट नगर में नौ करोड़ से होगा विद्युतीकरण, छह करोड़ से सड़क होगी चौड़ी, हटेंगे विद्युत खंभे

Sat, 09 Nov 2024 11:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के तहत करीब छह किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए काम होगा। विद्युत खंभे तार और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
Electrification in Aligarh Transport Nagar
नादा पुल रोड पर सड़क पर होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) नौ करोड़ रुपये से विद्युतीकरण और मिट्टी भराई का कार्य कराएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर-5 के गड्ढों में 204.98 लाख रुपये से मिट्टी भराई होगी। यह कार्य नौ महीने में पूर्ण कराने होंगे। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर योजना में विद्युतीकरण 706.74 लाख रुपये से होगा। मिट्टी भराई कराने होने के बाद मुख्य सड़कों पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों के रखरखाव के लिए आरसीसी के ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। एडीए की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में 9 महीने में मिट्टी भराई कार्य होगा। 18 महीने में सभी सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


छह करोड़ से सड़क चौड़ीकरण के लिए हटेंगे विद्युत के खंभे
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के तहत करीब छह किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए काम होगा। विद्युत खंभे तार और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाला है। राष्ट्रीय मार्ग-34 बाईपास से फल मंडी तक चार लेन सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होना है, इसके लिए विद्युत खंभे हटाए जाएंगे। यह कार्य 225.98 लाख रुपये में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि फल मंडी चौराहे से सूत मिल चौराहे तक विद्युत खंभे हटाए जाएंगे। यह कार्य 160 लाख रुपये में होगा। सूत मिल चौराहे से नादा पुल तक विद्युत खंभे हटाए जाएंगे। यह कार्य 249 लाख रुपये में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed