फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity workers suspended in embezzlement of 5.45 lakh

5.45 लाख के गबन में बिजलीकर्मी निलंबित

Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers suspended in embezzlement of 5.45 lakh
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा रोड बिजली घर पर तैनात कर्मचारी ने 5.45 लाख रुपये का गबन कर लिया। यह आरोप उजागर होने पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सासनी गेट के मथुरा रोड बिजली घर पर तैनात टीजी टू मनीष शर्मा कैश कलेक्शन का काम करता था। उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए बिजली बिल में वह हेर-फेर कर रहा था। शंका होने पर अधिशासी अभियंता पी राम द्वारा जांच कराई गई तो 5.45 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि जांच में मामला सामने आने के बाद मनीष शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि प्रकरण में एसएसपी मुनिराज जी को लिखित तहरीर दी गई है, जिस पर सासनी गेट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। इसके अलावा मनीष शर्मा के खिलाफ अन्य विभागीय कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed