फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity workers' strike ends, system engaged in compensation

Aligarh News: बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, भरपाई में जुटा सिस्टम

Tue, 21 Mar 2023 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' strike ends, system engaged in compensation
पावर कॉरपोरेशन में विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल रविवार दोपहर खत्म होने के बाद सोमवार से सामान्य दिनों की तरह कामकाज शुरू हो गया। अब पूरा सिस्टम हड़ताल से लौटने के बाद चार दिन की हड़ताल में हुई 40 करोड़ के नुकसान की भरपाई में जुट गया है। सामान्य दिनों की तरह काउंटरों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिल जमा हो रहे हैं। बाकी काम भी सामान्य दिनों की तरह हो रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार के बाद शुक्रवार से हड़ताल शुरू की गई। यह हड़ताल 72 घंटे के लिए थी। मगर शासन के प्रयास के बाद हड़ताल रविवार को 64 घंटे में ही खत्म कर दी गई। इस चार दिन में शहर में आपूर्ति व्यवस्था तो लडख़ड़ा गई। मगर हड़ताल खत्म होते ही रविवार शाम आठ बजे तक आपूर्ति दुरुस्त करा दी गई। इधर, नगर क्षेत्र के अधीक्षण अीिायंता एसके जैन व संघर्ष समिति के संयोजक अधिशासी अभियंता राहुल बाबू बताते हैं कि अब रुटीन काम शुरू हो गए हैं। लक्ष्य के अनुसार बकाया वसूली, चेकिंग व अन्य विभागीय कार्य पटरी पर आ गए हैं। चार दिन में जो वसूली का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए भी टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

बारिश में दोपहर को फिर गड़बड़ाई कई इलाकों में आपूर्ति

अलीगढ़। दिन में मौसम बिगडऩे पर बारिश के दौरान शहर के कुछ इलाकों में आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई। हालांकि सूचना पर पहुंची विद्युत टीमों ने आपूर्ति को आनन फानन दुरुस्त किया। इस दौरान सबसे अधिक समस्या खैर रोड इलाके में देखने को मिली। इसके बाद देर शाम तक सभी जगह आपूर्ति दुरुस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed