फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity cut off for six days, farmers angry

Aligarh News: छह दिन से बिजली गुल, भड़के किसान

Thu, 22 May 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for six days, farmers angry
बीते शुक्रवार को आई तेज आंधी से पिसावा थाना क्षेत्र के गांव पलसेड़ा बिजलीघर के 90 खंभे/लट्ठे व करीब 14 ट्रांसफाॅर्मर नीचे गिर गए थे। जिससे इस बिजली घर से जुड़े 16 गांवों के किसानों के नलकूपों को छह दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। बुधवार को किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्यौरान उर्फ नीटू प्रधान के नेतृत्व में किसान जट्टारी स्थित बिजलीघर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीओ पीयूष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई गई। किसानों ने कहा कि बिजली नहीं आने से धान की नर्सरी, मक्का, ज्वार, सब्जी और दूसरी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही हैं। किसानों ने 24 घंटे में आपूर्ति बहाल करने आग्रह किया। कहा कि बिजली जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो पलसेड़ा बिजलीघर पर धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीओ की होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि बृहस्पतिवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। शुक्रवार तक नलकूपों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गांव के घरेलू बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति पहले से ही ठीक करा दी गई है। इस मौके पर पप्पू सिंह, रोबिन चौधरी, प्रकाश सिंह, देवदत्त सिंह, देवेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, भीकम सिंह, अभिषेक कुमार, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed