फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity available 24 hours a day from Dhanteras to Bhai Dooj

Good News: धनतेरस से भाईदूज तक 24 घंटे मिलेगी बिजली, सभी बिजली घरों पर 24 घंटे गश्ती गैंग तैनात

Sat, 18 Oct 2025 04:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

सभी बिजली घरों पर 24 घंटे गश्ती गैंग तैनात हैं, जो किसी भी छोटे-मोटे फॉल्ट को तुरंत ठीक करेंगे। एसडीओ स्तर पर नाइट ड्यूटी के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Electricity available 24 hours a day from Dhanteras to Bhai Dooj
बिजली आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दीपावली पर बिजली कटौती का डर नहीं सताएगा। अलीगढ़ शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पांच दिनों तक (18 से 22 अक्तूबर तक) 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली है। सामान्य दिनों में होने वाली रोस्टिंग (बारी-बारी बिजली कटौती) को भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


दीपावली से ठीक पहले बिजली निगम ने विशेष अभियान चलाकर सभी संभावित खराबी को दूर किया है। अलीगढ़ के तहत आने वाले 132/33 केवी सब स्टेशन, 33/11 केवी सब स्टेशन और 11 केवी फीडर लाइनों की जांच की गई। शहर के व्यस्त इलाकों जैसे रामघाट रोड, क्वार्सी, एएमयू क्षेत्र, विक्रम कॉलोनी, सुदामापुरी और गूलर रोड मरम्मत के नाम पर होने वाली कटौती को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण सर्किल प्रथम और द्वितीय में होने वाली रोस्टिंग को बंद कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अलर्ट मोड पर रहेंगे। समस्या होने पर तत्काल इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सभी बिजली घरों पर 24 घंटे गश्ती गैंग तैनात हैं, जो किसी भी छोटे-मोटे फॉल्ट को तुरंत ठीक करेंगे। एसडीओ स्तर पर नाइट ड्यूटी के निर्देश जारी किए गए है।-पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed