फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electric wire collapsed in drain and drain, accident collapses

बिजली का तार टूटकर नाली में गिरा, हादसा टला

Fri, 13 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 13 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Electric wire collapsed in drain and drain, accident collapses
बिजली का तार टूटकर नाली में गिरा, हादसा टला - फोटो : Rupesh
बुधवार को हुई बारिश के चलते नगला मसानी में बिजली की केबिल का तार टूटकर गिर गया जिससे नाली में करंट दौड़ गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस तार को नाली से निकालकर ऊंचाई पर टांगा जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर गलियों में लटके तार लंबे अर्से से क्षेत्र के लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। 
विज्ञापन


 नगला मसानी स्थित दुर्गा मंदिर के पास फौजी वाली गली में पिछले कई महीनों से घरों में केक्शन के लिए जा रहे तार बहुत ही नीचे लटक रहे हैं। वजह यह है कि यहां पर बिजली के खंभे नहीं लगे हैं।  यह तार इतने नीचे लटके  हुए हैं, कि कोई भी बच्चा इनको आसानी से छूू सकता है। बुधवार को बारिश के चलते ऐसा ही एक तार टूटकर नाली में गिर पड़ा। जिससे पूरी नाली में करंट दौड़ गया। पानी से चिंगारी उठती देख किसी तरह लकड़ी के डंडे से तार को नाली से निकाल कर ऊंचाई तक लाए और सुरक्षित तरीके से अटका दिया। 
विज्ञापन


 स्थानीय निवासी डौली ने बताया कि पिछले कई वर्ष पहले हमने विद्युत कनेक्शन कराया था। जिसके लिए अस्थायी रूप से लकड़ी के खंभों की सहायता से केबिल लगाई थी। अब वह खंभा भी टूटने की कगार पर है। सुशील लोधी ने बताया कि यह केबिल आये दिन टूटते रहते हैं। बारिश के दिनों में बच्चे स्कूलों के लिए जाते हैं।  जिससे बच्चों को खतरा बना रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल रोड का ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत जेल रोड ट्रांसफार्मर फुंक जाने से इलाके में बिजली संकट गहरा गया। कोशिश की गई कि यह ट्रांसफार्मर सही हो जाए लेकिन उसे रिपेयर के लिए ले जाना पड़ेगा। जिसके चलते ट्राली ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति सुचारू करनी पड़ी।  बुधवार को बारिश के साथ ही बिजली विभाग की लाइनों में लगे इंशूलेटरों में समस्या आने लगी है। इसी के चलते आवास विकास कालोनी के मार्केट पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। कालोनी के साथ ही आसपास के इलाकों में भी आपूर्ति ठप हो गई। रात को ही यहां पर ट्राली रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed