{"_id":"673526574097d8822f0a3377","slug":"electric-pole-broken-due-to-collision-with-truck-power-cut-for-three-and-a-half-hours-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100838-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली
Thu, 14 Nov 2024 03:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:51 AM IST
सार
केनरा बैंक से लेकर बिरला चौक तक ग्राहकों के वाहन दुकानों के आगे खड़े रहते हैं। इस बीच बड़े वाहनों के निकलने के दौरान कभी खंभा, कभी तार, कभी किनारे नालियों का हिस्सा क्षतिग्रस्त होता रहता है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
- फोटो : संवाद
विस्तार
13 नवंबर की शाम करीब चार बजे मोहल्ला जाटवान गोपी रोड पर ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा दो टुकड़ों में बंंट कर टूट गया और साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
13 नवंबर की शाम चार बजे एक ट्रक सासनी की ओर से आया। मोहल्ला जाटवान चौराहे गोपी रोड पर निकलते समय ट्रक का पिछला हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा दो टुकड़ो में बंट कर टूट गया। इससे बिजली गुल हो गई। लोगों ने सूचना दी तो विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक के जरिये दूसरा खंभा गड़वाया। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दोबारा से बिजली की आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यहां पर आए दिन बड़े और भारी वाहनों के निकलने के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। केनरा बैंक से लेकर बिरला चौक तक ग्राहकों के वाहन दुकानों के आगे खड़े रहते हैं। इस बीच बड़े वाहनों के निकलने के दौरान कभी खंभा, कभी तार, कभी किनारे नालियों का हिस्सा क्षतिग्रस्त होता रहता है।
विज्ञापन