फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electric current flowed, three seriously burnt

Aligarh News: घरों में प्रवाहित हुआ करंट, तीन गंभीर रूप से झुलसे

Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electric current flowed, three seriously burnt
करंट से झुलसी नीतू।  संवाद - फोटो : Samvad
मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत कासिमपुर खुशीपुरा के मजरा नगला ताराचंद में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव के दर्जन भर घरों में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण फुंक गए। वहीं करंट की चपेट में तीन लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




बताते हैं कि सुबह अचानक कई घरों में धड़ाम-धड़ाम की आवाज के साथ फ्रिज, कूलर, वाशिंग, मशीन, टीवी, एलईडी, सबमर्सिबल आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंकने लगे। यह देखकर नीतू पुत्री महावीर सिंह, श्यामलाल पुत्र हरनारायण सिंह और पवन पुत्र नाहर सिंह ने फ्रिज, टीवी आदि के प्लग को हटाने की कोशिश की तभी वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं कुछ लोग करंट का झटका लगने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े। हालांकि वह घर पर ही ठीक हो गए।
विज्ञापन




झुलसे तीन लोगों को तत्काल ही परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा ले गए जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद पवन के परिवार वाले छर्रा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं, जबकि नीतू और श्यामलाल का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed