फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electric bus Staff not get honorarium for eight months

इलेक्ट्रिक बस: स्टाफ को आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिचालक, कुछ ने छोड़ी नौकरी

Sat, 25 Mar 2023 02:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 02:50 AM IST
सार

बस परिचालकों के अनुसार पिछले करीब आठ माह से उन्हें संबंधित कंपनी मानदेय नहीं दे रही है। मानदेय न मिलने से परेशान होकर कुछ परिचालक बीच में ड्यूटी छोड़कर जा चुके हैं।

विज्ञापन
Electric bus Staff not get honorarium for eight months
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा पर तैनात स्टाफ को पिछले करीब आठ माह से मानदेय नहीं मिला है, इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पिछले करीब एक साल से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों पर परिचालकों की एक निजी कंपनी के जरिए संविदा पर तैनाती की गई है। जिन्हें प्रति किलोमीटर के हिसाब से मानदेय दिया जाता है।

विज्ञापन


बस परिचालकों के अनुसार पिछले करीब आठ माह से उन्हें संबंधित कंपनी मानदेय नहीं दे रही है। मानदेय न मिलने से परेशान होकर कुछ परिचालक बीच में ड्यूटी छोड़कर जा चुके हैं। इस संबंध में परिचालकों की ओर से संबंधित कंपनी से जुड़े अधिकारियों के अलावा बसों का संचालन का काम देख रहे रोडवेज के अफसरों से शिकायत की गई है, लेकिन भुगतान नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों बस चालकों से मोबाइल फोन जमा कराने को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भी बस स्टाफ ने पिछले मानदेय के साथ ही हर माह समय से मानदेय दिलाने की मांग की थी। इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा के स्टाफ के रुके हुए मानदेय को जल्द दिलाने के लिए संबंधित कंपनी के अफसरों से बातचीत की गई है, जल्द ही रुके हुए मानदेय को दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed