फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election of Aligarh Municipal Corporation Safai Karamchari Sangh on March 21

Aligarh News: नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव 21 मार्च को, कार्यक्रम घोषित

Tue, 28 Feb 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 07:16 PM IST
सार

4 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 6 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति सुबह 11 से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। 13 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 15 मार्च को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। 17 मार्च को नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे।

विज्ञापन
Election of Aligarh Municipal Corporation Safai Karamchari Sangh on March 21
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव 21 मार्च को होगा। बारहद्वारी जलकल परिसर में मतगणना होगी। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव का एलान कर दिया।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने चुनाव के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को निर्वाचन अधिकारी और कर अधीक्षक राम कमल किशोर को उप निर्वाचन अधिकारी और संजय सक्सेना को निर्वाचन सहायक बनाया है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि 4 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 6 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति सुबह 11 से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। 13 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 15 मार्च को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। 17 मार्च को नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को नामांकन की वापसी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्ह का आवंटन दोपहर 3 से 4.30 बजे तक होगा। 21 मार्च को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 21 मार्च को मतगणना मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed