फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election commission

जीत के लिए 12 जिलों का चक्कर लगा रहे प्रत्याशी

Tue, 03 Nov 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Election commission
चुनाव आयोग ने शिक्षक स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अलीगढ़ के जगवीर किशोर जैन लगातार पांचवीं बार विधान परिषद में पहुंचने के लिए मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं सपा के असीम यादव को भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और कुछ अन्य प्रत्याशी चुनौती देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

आगरा खंड से शिक्षक और स्नातक के विधान परिषद चुनाव में जगवीर किशोर जैन लगातार पांचवीं बार चुनाव मैदान में किस्मत अजमाएंगे। उनका मुकाबला भाजपा के डॉ. दिनेश वशिष्ठ, सपा के चौधरी हेवेंद्र सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, निरंजन सोलंकी, आकाश अग्रवाल, धर्मदत्त सिंह भदौरिया और गुमान सिंह यादव से है। वहीं स्नातक चुनाव में सपा के असीम यादव को भाजपा के डॉ. मानवेंद्र सिंह के अतिरिक्त हरीकिशोर तिवारी, विकास अग्निहोत्री, डॉ. अनूप शर्मा चुनौती देंगे। आगरा खंड स्नातक क्षेत्र में कुल 12 जिले हैं। इस क्षेत्र में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज, आगरा मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी तथा कानपुर मंडल के इटावा, औरैया, कन्नौज एवं फर्रखाबाद जिले शामिल हैं। इसकी वजह से प्रत्याशियों को 12 जिलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्नातक चुनाव में 12 जिलों में करीब 2.90 लाख मतदाता हैं। शिक्षक चुनाव में करीब 32 हजार मतदाता हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव संगठन लड़ रहा है। प्रत्येक गांव के मतदाताओं का एक पन्ना है और प्रत्येक पन्ना का प्रमुख बनाया गया है। 20 मतदाताओं पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। हर गांव में एक अलग प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना होनी है। पांच से 12 नवंबर 2020 के बीच नामांकन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed