फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election campaign will stop at 6 pm today, voting will be held on 29th

आज शाम छह बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, 29 को होगा मतदान

Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will stop at 6 pm today, voting will be held on 29th
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। शाम छह बजे के बाद कोई भी प्रचार नहीं होगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच जाकर वोट पाने के लिए प्रचार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विधान जायसवाल ने जारी किए हैं। 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद दो मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 576 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से चार नामांकन पत्र खारिज हो गए। 51 ने नाम वापस ले लिया। अब कुल 474 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसी प्रकार प्रधान पद के कुल 7297 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से 28 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए थे। 1278 ने अपना नाम वापस ले लिया। अब कुल 6001 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 5705 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से 43 नामांकन पत्र खारिज हो गए। 465 ने नाम वापस ले लिया। अब कुल 5197 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जिले में 10973 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सापेक्ष 9024 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से 337 नामांकन पत्र खारिज हो गए। 218 ने नाम वापस ले लिया। कुल 8459 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इनमें से 4274 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब कुल 4185 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed