{"_id":"673a14eaddb9b75317015d97","slug":"election-campaign-ends-in-by-elections-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: आज थमेगा चुनाव प्रचार, अब घर-घर हाजिरी लगा सकेंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: आज थमेगा चुनाव प्रचार, अब घर-घर हाजिरी लगा सकेंगे उम्मीदवार
Mon, 18 Nov 2024 03:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:38 AM IST
सार
18 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।19 नवंबर सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी से खैर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 20 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में खैर विधानसभा के उपचुनाव में 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 18 नवंबर शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार घर-घर जाकर ही मतदाताओं के पास हाजिरी लगा सकेंगे। इधर, मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
खैर उपचुनाव में भाजपा-रालोद गठबंधन से सुरेंद्र दिलेर, सपा-कांग्रेस गठबंधन से चारू कैन, बसपा से डॉ. पहल सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से नितिन कुमार चोटेल व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार धनगर समेत कुल पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। हालांकि यहां पर मुख्य रूप से भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी के बीच ही त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 18 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकेंगे। 19 नवंबर सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी से खैर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 20 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान समापन के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम धनीपुर मंडी आएंगी। जहां इन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मंडी में ही 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन