फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly woman murdered in Aligarh

हल्का से खुला था घर का दरवाजा, बेटी ने झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 09 Jan 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered in Aligarh
अलीगढ़ के मैलरोज बाईपास इलाके की नंदन वन कॉलोनी के एक मकान में अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला की बुधवार दोपहर गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा शाम को मजदूरी से बेटी के लौटने पर हुआ तो इलाके में अफरा-तफरी के साथ भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी सहित पूरा अमला पहुंच गया। घटनास्थल पर घंटों जांच पड़ताल के साथ-साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फौरी जांच में कोई कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


मगर परिवार के किसी करीबी पर ही संदेह जताया जा रहा है। देर रात तक दोनों बेटों व अन्य करीबी रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ जारी है। मूल रूप से हरिदासपुर लोधा के रहने वाली ईशो देवी (65) पत्नी स्व. मलखान सिंह के पति नगर निगम में माली के पद कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत के बाद मझले बेटे को नौकरी मिली तो उसकी भी मौत हो गई। इस तरह मलखान सिंह की मौत के बाद पेंशन ईशो देवी को मिलती थी, जबकि मझले बेटे की मौत के बाद उसकी पेंशन उसकी बेवा को मिलती है। वह अलग रहती है। 

अब ईशो देवी नंदन वन कॉलोनी में छोटे से प्लाट में दो मंजिला मकान में सबसे छोटे बेटे मुकेश, विवाहित बेटी प्रीती व दामाद श्रीकृष्ण संग रह रही थीं, जबकि सबसे बड़ा बेटा सोनू परिवार के साथ गांव में ही रहता है। मुकेश, प्रीती व श्रीकृष्ण अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। 

रोजाना की तरह सुबह वह अपने काम पर चले गए। इसी बीच दोपहर में किसी ने घर में घुसकर ईशो देवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शाम को सबसे पहले प्रीती गोद में बेटे को लिए काम से लौटी तो उसने पाया कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से भिड़ा हुआ था। हल्के से धक्के पर दरवाजा अंदर को खुल गया और अंदर मकान में जमीन पर उसकी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। 

यह देख उसने शोर मचा दिया। खबर पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। रोते बिलखते दोनों बेटे भी आ गए। सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस की फौरी जांच में पता चला कि सुबह के वक्त में बड़ा बेटा सोनू मां के पास आया था और उसने मां की पेंशन में से प्रतिमाह मिलने वाले 3 हजार रुपये मांगे थे। इस पर सोनू ने स्वीकारा कि वह रुपये लेने आया था, मगर मां ने सोमवार को बैंक से रुपये निकालकर देने की बात कह दी थी। 

इस पर वह चला गया था। इधर, एसएसपी ने घर के अंदर पहुंचकर व छत पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बातचीत की। फिलहाल जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देहली गेट थाने में मुकदमे आदि की तैयारी चल रही है।

घटना जिस तरह से हुई है, उससे लग रहा है कि परिवार का कोई करीबी और महिला का परिचित हत्या में शामिल है। अभी तमाम पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

आशुतोष द्विवेदी एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed