{"_id":"68a38c9342db67354b0953c5","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-aligarh-news-c-2-1-ald1025-764056-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
सोफा चौकी के नजदीक डाकखाने के पास सोमवार की दोपहर तीन बजे रोडवेज बस ने एक अज्ञात बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग डाकखाने के पास से पैदल जा रहे थे। इसी बीच नोएडा की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बस सहित चालक को पकड़ लिया।
इधर, गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीओ वरुण कुमार ने बताया है कि बुजुर्ग की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस में सवार सवारियों को अन्य बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया था।