{"_id":"6303e35119ae3068dd7dd6bc","slug":"elderly-dies-after-being-hit-by-hydra-machine-akbarabad-news-ali2986837162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Tue, 23 Aug 2022 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:43 AM IST
सार
बबूल निवासी खेम सिंह (68) गांव नगला बबूल से अलीगढ़ अपने घर प्रेम नगर कॉलोनी जा रहे थे। गांव से नानऊ पुल स्थित सड़क तक पैदल आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कार्य में चल एक हाइड्रा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में खेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
नानऊ नहर पुल के पास चांदगढी मार्ग पर सोमवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत एक हाइड्रा मशीन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हाइड्रा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जीटी रोड पर शव को रख जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान इंस्पेक्टर रामवकील सिंह की खींचातानी में वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
गांव खेड़ा नरायन सिंह के मजरा नगला बबूल निवासी खेम सिंह (68) सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त थे। सोमवार की शाम वह गांव नगला बबूल से अलीगढ़ अपने घर प्रेम नगर कॉलोनी जा रहे थे। गांव से नानऊ पुल स्थित सड़क तक पैदल आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कार्य में चल एक हाइड्रा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में खेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये। उन्होंने हाइड्रा में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर रामवकील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने कहा कि जब तक हाईवे के अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक वह शव को नहीं उठाने देंगे।
विज्ञापन
इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवक शव को उठाकर जीटी रोड की आर ले जाने लगे। शव को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच खींचातानी हो गई। इस दौरान इंस्पेक्टर रामवकील सिंह की वर्दी फट गई। मौके पर पहुंचे सीओ अतरौली विशाल चौधरी ने आसपास के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से गुस्साऐं लोगों को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमती से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।