फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight years of Kedarnath tragedy, 20 people of Aligarh still missing

केदारनाथ त्रासदी के आठ साल पूरे, अलीगढ़ के 20 लोग अब तक लापता

Thu, 17 Jun 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight years of Kedarnath tragedy, 20 people of Aligarh still missing
उत्तराखंड के केदारनाथ में आई त्रासदी के आठ साल पूरे हो चुके हैं। मगर, इसका गम आज भी अलीगढ़ के कई परिवारों के दिलों में घर बनाए हुए हैं। इन परिवारों ने अपने 20 लोगों को इस त्रासदी में गंवा दिया। वह लोग आज तक लापता हैं, न तो उनके शव मिले हैं और न ही मृत संबंधी अन्य कोई साक्ष्य। ऐसे में अपनों के इंतजार में यह परिवार आज तक टकटकी लगाए हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह लोग एक न एक दिन जरूर लौटकर आएंगे।
विज्ञापन

केदारनाथ त्रासदी वाले वर्ष में अलीगढ़ से हर साल की तरह सैकड़ों भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए वहां गए थे। इसी बीच वहां पर त्रासदी आ दई। इसमें अलीगढ़ से 30 से अधिक लोग लापता हो गए। इनमें से कई तो त्रासदी के तीन से चार साल बाद भी अपने घर वापस लौट आए। 20 लोग आज भी घर नहीं लौटे। जिले के थाना सासनी गेट, गांधी पार्क, बन्नादेवी, क्वार्सी, सिविल, देहली गेट थाना क्षेत्र के लोग लापताओं में शामिल हैं। ऐसे भी लोग हैं, जिनका काम ट्रैवल एजेंसी संचालन का था, वह भक्तों को केदारनाथ लेकर गए थे। बन्नादेवी निवासी संजीव वार्ष्णेय ने बताया कि त्रासदी में उनके परिवार के दो लोग लापता हैं। इसके अलावा आस पड़ोस के भी कई लोग लापता है। उनके लौटने की आज भी आस दिलों में जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed