फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight vehicles collided one after the other in dense fog

Aligarh Road Accident: घने कोहरे में एक के बाद एक भिड़े आठ वाहन, आठ घायल, दो अस्पताल में भर्ती

Sun, 14 Dec 2025 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 02:43 PM IST
सार

अलीगढ़ से एटा की ओर जाते समय गांव गोपी के पास हरीपुर मोड़ पर एक ट्रक सड़क पर खराब हालत में खड़ा था। घना कोहरा होने के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया। ट्रक से पहले एक कैंटर गाड़ी भिड़ी। पीछे से आ रहे आठ वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए।

विज्ञापन
Eight vehicles collided one after the other in dense fog
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना अकराबाद अंतर्गत जीटी रोड पर 14 दिसंबर सुबह घने कोहरे में आठ वाहन आपस में भिड़ गए। जिनमें आठ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए गए। 

विज्ञापन


हाथरस के सिकंराराऊ के गांव जल्ला नगला का कैंटर चालक गिर्राज सिंह, कन्नौज का कैंटर चालक कमलेश, एटा का कार सवार नरेंद्र कुमार, अलीगढ़ के कुंवरनगर का  कार सवार सुनील सिंह, एटा के गांव सूरतपुर का कैंटर चालक अरविंद व थाना लोधा के गांव करसुआ का टेंपो चालक मोहित ने बताया है कि सुबह वह अपने अपने वाहनों से अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन


तभी आठ बजे करीब कानपुर जीटी रोड हाईवे के गांव गोपी के निकट हरीपुर मोड़ के पास एक ट्रक सड़क पर खराब हालत में खड़ा था। घना कोहरा होने के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिसमें सबसे पहले एक कैंटर गाड़ी की भिड़ंत हुई। उसके बाद पीछे से आ रहे सभी वाहन एक एक कर एक दूसरे से टकराते चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों में फंसे टेंपो चालक मोहित कुमार, घायल कैंटर चालक गिर्राज को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। एसओ रवि चंद्रवाल के अनुसार दो घायल अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बाकी छह घर भेज दिए गए। इस बीच करीब एक घंटे तक हाईवे पर कानपुर की ओर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed