फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight RPF policemen has been isolate.

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए आठ आरपीएफ कर्मी किए आईसोलेट

Tue, 21 Apr 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eight RPF policemen has been isolate.
टूंडला जंक्शन पर तैनात एक रेलवे अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने से आरपीएफ में खलबली मच गई है। अलीगढ़, हाथरस, खुर्जा आरपीएफ पोस्ट के आठ कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया। सभी की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के अलीगढ़, हाथरस, खुर्जा पोस्ट के एक-एक सिपाही की ड्यूटी 13 अप्रैल को टूंडला जंक्शन पर लगी थी। इस दौरान वह वहां के एक अधिकारी के संपर्क में आए गए। उक्त अधिकारी की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई तो 18 अप्रैल को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इस पर अधिकारी के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल निकाली गई तो हाथरस, खुर्जा, अलीगढ़ पोस्ट के सिपाहियों की बात सामने आई। इन सिपाहियों से पूछताछ हुईं तो उन्होंने बताया कि वह भी अन्य स्टाफ के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

इलाहाबाद आरपीएफ कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि अलीगढ़ पोस्ट के एक दरोगा सहित चार सिपाही, हाथरस के दो सिपाही और खुर्जा के एक सिपाही को आइसोलेट किया गया है। इन सभी के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सैंपल भेजा गया है। सभी कर्मियों को उनके संबंधित रेलवे क्वार्ट्स में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना केस मिलने के बाद सीमाओं पर सख्ती
जिले में सोमवार को कोरोना वायरस ने सनसनी मचा दी है। दो मरीजों के कोराना पाजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। मथुरा, खैर, आगरा, पलवल हरियाणा, चंदौसी, बदायूं की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पहले लॉकडाउन से ही जिले की सीमाओं पर पुलिस फोर्स सख्त है अब दो नये केस मिलने के बाद ये सख्ती और बढ़ गई है। इसी क्रम में एसडीएम इगलास अंजनी कुमार ने मथुरा बॉर्डर, बेसवां कस्बा का निरीक्षण किया। एसडीए गभाना अनीता यादव ने खुर्जा सीमा पर लोगों को सख्ती से मुस्तैद रहने को कहा। वहीं कोल एसडीएम और अतरौली एसडीएम ने भी सख्ती बढ़ा दी है। सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों को बिना पास किसी अंदर नहीं आने देने औश्र बाहर नहीं जाने देने की ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed