फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid will be celebrated on Saturday

Aligarh News: जुमा अलविदा आज, ईद कल

Fri, 20 Mar 2026 03:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Eid will be celebrated on Saturday
चांद देखने का प्रयास करते कमेटी के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
ईद कल (शनिवार) को मनाई जाएगी। शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक व नगर निगम स्तर से सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। शुक्रवार को जुमा अलविदा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। ईद को लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



डीएम संजीव रंजन व एसएसपी नीरज जादौन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों संग शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। ईदगाह कमेटी संग बैठक की। ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़े जाने को लेकर बातचीत हुई। तहत तय हुआ कि दो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह सात बजे व दूसरी शिफ्ट में आठ बजे नमाज पढ़ी जाएगी। ईद से एक दिन पहले ईदगाह के अलावा अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ता के जरिये चेकिंग कराई जाएगी। नगर निगम द्वारा साफ सफाई के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन



इधर, जिले के देहात क्षेत्र में भी 13 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो हर घटना पर पैनी नजर रखेंगे। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि ईद का त्योहार सकुशल निपटे, इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
भारी-हल्के वाहन, टिर्री-टेंपो सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेंगे डायवर्ट
- जयगंज पोस्ट ऑफिस से शाहपाड़ा की ओर।
-मदारगेट तिराहे से फूल चौराहे की ओर।

-मीरूमल चौराहा से फूल चौराहा की ओर।

-बारहद्वारी चौराहा प्रथम व द्वितीय से महावीर गंज की ओर।

-देहलीगेट चौराहा से खटीकान चौराहे की ओर ।

-तुर्कमान बाईपास चौराहा से तुर्कमानगेट की ओर।

-देहलीगेट चौराहा से कनवरीगंज की ओर।

-खैर रोड से खटीकान चौराहे की ओर।

-शाहपाड़ा से फूल चौराहा की ओर

-अब्दुल करीम चौराहा से सब्जी मंडी की ओर।

-महावीरगंज तिराहा घंटाघर से अब्दुल करीम की ओर।

-कनवरीगंज फर्श प्रथम से सब्जीमंडी चौराहे की ओर।

-खटीकान चौराहे से हाथीपुल की ओर।

-चौक तुर्कमान गेट से चंदन शहीद की ओर।

-पठानान जयगंज तिराहा से काला महल की ओर।

-नुनेरगेट से बाबरी मंडी की ओर।

-खाईडोरा तिराहा से काला महल चंदन शहीद की ओर।

-सामनापाड़ा से काजीपाड़ा की ओर।

-जयगंज से काजीपाड़ा की ओर।



नजर नहीं आया शव्वाल का चांद, ईद कल
अलीगढ़। मरकजी रुइयत-ए-हिलाल कमेटी जामा मस्जिद द्वारा जारी सूचना के अनुसार 19 मार्च को शव्वाल मुकर्रम का चांद नजर नहीं आया। इसके बाद कमेटी की बैठक जामा मस्जिद ऊपरकोट में की गई। बैठक के बाद ऐलान किया गया कि ईद कल 21 मार्च को मनाई जाएगी। बैठक में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती महमुदुल हसन कासमी, मोहम्मद मुस्लिम बारी, कारी सैयद अब्दुल्लाह, डॉ. रेहान अख्तर कासमी, हाजी दुलारे नबी, हाजी अब्दुल मालिक और कमिटी के सचिव मोहम्मद अहमद शेवन सहित कई लोग मौजूद रहे।



शहर मुफ्ती ने जारी किया नमाज का समय
शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने लोगों को ईद की मुबारक बाद देते हुए ईद की नमाज का समय जारी किया है, जिसमें उन्होंने ईदगाह में सुबह 7 बजे, जामा मस्जिद में 7:15 बजे, बू अली शाह मस्जिद में 7:45 बजे, ईदगाह जमात सानी में 8 बजे ईद की नमाज पढ़ने के लिए समय जारी किया है। इसी तरह शहर की अन्य मस्जिदों में शामिल जीवनगढ़ में सुबह 7:45 बजे, छतारी कंपाउंड में 7:30 बजे, अनोना हाउस में 6:45 बजे, नुमाइश मैदान में 8 बजे, सराय रहमान में 7:30 बजे, सर सैयद नगर में 7:45 बजे, एएमयू में 7:30 बजे नमाज का समय तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed