फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid - ul-Adha , the festival of sacrifice today , security arrangements will

कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जुहा आज,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Eid - ul-Adha , the festival of sacrifice today , security arrangements will
कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जुहा आज,सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम - फोटो : Dig vishal
ईद-उल-जुहा के लिए शहर तैयार है। ईदगाह पर ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर लोगों ने कुर्बानी के बकरे, कपड़े, खजूर और सेंवई आदि खरीदी हैं। बकरीद पर कुर्बानी देना शबाब का काम माना जाता है। इसलिए हर कोई इस दिन कुर्बानी देता है। दोदपुर, मेडिकल रोड, रसलगंज, ऊपरकोट, देहली गेट आदि इलाकों में सजावट की गई है।
विज्ञापन

 देर रात तक बाजारों में सामान खरीदे जाते रहे। इस्लाम के पांच फर्ज माने गए हैं। हज उनमें से आखिरी फर्ज माना जाता है। मुसलमानों के लिए जिंदगी में एक बार हज करना जरूरी है। हज होने की खुशी में ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस्लाम में बलिदान का बहुत अधिक महत्व है। कहा गया है कि  अपनी सबसे प्यारी चीज रब की राह में खर्च करो। रब की राह में खर्च करने का अर्थ नेकी और भलाई के कामों में। ईद-उल-जुहा के  सामान यानी कि कुर्बानी के  तीन हिस्से किए जाते हैं। एक  हिस्सा खुद के लिए, दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा दान के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed