फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid is today, mosques are decorated

Aligarh News: ईद आज, सजीं मस्जिदें..हुई खरीदारी

Sat, 21 Mar 2026 03:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Eid is today, mosques are decorated
ऊपरकोट बाजार में ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : samvad
आज शनिवार को ईद को लेकर शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर को नौ सेक्टरों में बांट कर फोर्स की तैनाती की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडलायुक्त व डीआईजी ने भी अधिकारियों संग शहर में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन



इधर, शहर में ड्रोन कैमरों से निगरानी के इंतजाम भी किए गए हैं। देहात के 13 थाना क्षेत्रों को संवेदनशील मानकर उनमें मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन




दोपहर में कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज जादौन आदि अधिकारियों ने जमालपुर इलाके में पैदल भ्रमण किया। व्यवस्थाएं देख लोगों से संवाद किया। अधिकारियों ने सद्भाव बनाए रखने व सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को बीडीएस चेकिंग के बाद शाहजमाल ईदगाह पर फोर्स लगा दी गई। इधर, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शहर में नौ सेक्टर बनाए गए हैं। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि देहात क्षेत्र में भी 13 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो हर घटना पर पैनी नजर रखेंगे। दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी धर्म गुरु, इमाम आदि के जरिये लोगों से ईदगाह के अंदर या मस्जिदों के अंदर नमाज पढ़ने की अपील करते रहे।


डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने इस दौरान खुराफातियों की निगरानी के आदेश दिए हैं। डीआईजी ने बताया कि सभी जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है। त्योहार शांति पूर्ण तरीके से निपटाया जाए। वहीं, शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने अलग-अलग मस्जिदों व ईदगाह पर नमाज का समय घोषित करते हुए मुख्य ईदगाह पर दो बार में नमाज पढ़ने का ऐलान किया है, जिसमें पहली नमाज सुबह सात बजे व दूसरी आठ बजे पढ़ी जाएगी।
-ईद का त्योहार सकुशल निपटे, इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को ईद की बधाई के साथ उनसे अपील है कि नियमों को ध्यान में रखें। इस दौरान सभी जगह शांति समिति की बैठकें भी की गई हैं।
-नीरज जादौन, एसएसपी



आज पांच बजे से लागू होगी नो एंट्री

अलीगढ़। ईद पर शहर में नो एंट्री व्यवस्था सुबह 7 बजे के बजाय पांच बजे से लागू हो जाएगी। एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने बताया कि पुराने शहर में ईदगाह जाने वाले रास्तों पर छोटे वाहनों को ले जाने पर रोक रहेगी। इसी तरह शहर के अन्य इलाकों में भी यातायात डायवर्ट किया गया है।


शिया समुदाय ने लगाए काले झंडे
शहर में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से पढ़ी गई। इसके बाद शनिवार को ईद को लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारी का माहौल रहा। वहीं, खामन की मौत के विरोध में शिया समुदाय ने घरों पर काले झंडे लगाकर व बिना खुशी-बिना नए कपड़ों के ईद मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोहराबाग स्थित इमामबाड़े से सटे इलाके में काले झंडे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed