फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   egg and chicken rate down due to bird flue

बर्ड फ्लू : अलीगढ़ में अंडे और चिकन के दामों में गिरावट आई

Thu, 07 Jan 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
egg and chicken rate down due to bird flue
विवेक सिंह। पोल्ट्री फार्म मालिक और मुर्गी दाना निर्माता - फोटो : CITY OFFICE
देश के पांच राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर बढ़ती जा रही सतर्कता और उसके बाद बने माहौल का असर अलीगढ़ में भी चिकन और अंडों के कारोबार पर देखने को मिला है। इसका व्यापार करने वालों के मुताबिक चिकन और अंडे के दामों में 20 फ़ीसदी तक गिरावट आई है। आने वाले कुछ दिनों में और भी दाम गिर सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में अगर बर्ड फ्लू का शोर और बढ़ा तो लोग इससे दूरी ही बनाएंगे।
विज्ञापन

शहर के पुराने मार्केट रसल गंज में अंडे और चिकन का व्यापार करने वाले व्यापारी अब्दुल कादिर कहते हैं कि कुछ दिन पहले तक अंडे की क्रेट के दाम 200 रुपये तक पहुंच गए थे, लेकिन पिछले कुछ ही दिनों में यह रेट पहले 180, उसके बाद 175, उसके बाद 170 और अब 165 रुपये प्रति क्रेट तक आ गए हैं। यही रुझान रहा तो आने वाले कुछ दिनों में 155 रुपये प्रति क्रेट तक गिरावट जा सकती है।
विज्ञापन

यही हाल चिकन का भी है। पिछले कुछ दिनों पहले 200 रुपये से ऊपर प्रति किलो तक चल रहा चिकन अब 180 रुपये प्रति किलो तक आ गया है। व्यापारियों ने माल मंगाने में 60 फ़ीसदी तक की कमी कर दी है। क्योंकि इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि माल मंगवा लिया तो वह समय पर बिक जाएगा या नहीं इन्हीं सब बातों को देखते हुए व्यापारी पशोपेश में हैं और सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाओं का मानसिक असर पड़ता है जिससे कारोबार प्रभावित होता है
स्वयं का पोल्ट्री फार्म चलाने वाले और पुरस्कार प्राप्त मुर्गी दाना निर्माता विवेक सिंह कहते हैं कि भोपाल की लैब से बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि बर्ड फ्लू का वायरस मुर्गियों में देखने को नहीं मिला है। जिन मुर्गियों की मौत हुई थी उनके अन्य कारण थे। इसलिए पक्षियों की मौत के बाद मुर्गियों को इस दृष्टि से देखा जा रहा है जो उचित नहीं होगा। हालांकि इन सब घटनाओं का असर मानसिक रूप से पड़ना स्वाभाविक है। जिसका असर व्यापार पर भी देखने को मिलता है।

ब्दुल कादिर । अंडा चिकन व्यापारी

ब्दुल कादिर । अंडा चिकन व्यापारी- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed