फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Efforts to keep the city lit on Diwali intensified

दीपावली पर शहर को जगमग रखने की कवायद तेज

Wed, 19 Oct 2022 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Efforts to keep the city lit on Diwali intensified
दीपावली पर पांच दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत महकमा तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर अभी से 40 विद्युत टीमें शहर भर में पेट्रोलिंग के जरिये विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने, पेड़ कटिंग करने, ट्रांसफार्मर से लेकर सभी जंक्शनों को जांचने में लगी हैं। कहीं भी कोई छोटी मोटी कमी दिखाई दे रही है, उसे तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि दीपावली के दौर में आपूर्ति में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर क्षेत्र के एसई एसके जैन बताते हैं कि दीपावली पर पांच दिन तक निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी। इसके लिए अभी से लाइनों की मरम्मत व निगरानी कराई जा रही है, ताकि दीपावली में पांच दिन किसी तरह की दिक्कत न हो सके। इसके अलावा त्योहार पर हर क्षेत्र में विद्युत टीम सक्रिय रहेगी। किसी भी छोटे बड़े फाल्ट पर तत्काल उसे दूर कराया जाएगा। पांच दिन तक शहर में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस से भाई दूज तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी
किसी भी छोटे-बड़े फाल्ट पर तत्काल तैयार रहेगी टीम भी
--यह है बिजली की व्यवस्था........
-2.40 लाख उपभोक्ता शहर क्षेत्र में हैं
-29 सब स्टेशनों से होती है आपूर्ति
-3200 ट्रांसफार्मर शहर क्षेत्र में लगे
-400 किमी लाइन शहर में बिछी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed