फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Efforts are being made to give strength to small farmer: PM Modi

छोटी जोत के किसान को ताकत देने की कोशिश है : पीएम मोदी

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to give strength to small farmer: PM Modi
जनता को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को भी साधने का प्रयास किया। मोदी ने चौ. चरण सिंह को श्रद्धा पूर्वक याद करके किसान आंदोलन से पैदा हो रहे हालात में संतुलन बनाने का काम किया। उन्होंने छोटी जोत वाले किसानों के प्रति अपनी चिंता और प्राथमिकता को भी जाहिर किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। बदलाव के साथ कैसे तालमेल बैठाना पड़ता है, इसका रास्ता चौ. चरण सिंह ने दशकों पहले देश को दिखाया है, जो रास्ता चौधरी साहब ने दिखाया, उससे देश के खेतिहर मजदूरों और छोटे किसानों को इतना लाभ हुआ, यह हम सब जानते हैं, जिन छोटे किसानों की चिंता चौ. साहब को थी, उनके साथ सरकार एक साथी की तरह खड़ी रहे, यह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन छोटे किसानों के पास दो हेक्टेयर से भी कम जमीन है। हमारे देश में छोटे किसानों की संख्या 80 फीसदी से ज्यादा है यानी देश के 10 किसानों के पास जो जमीन है, उसमें आठ किसान ऐसे हैं, उनके पास छोटा सा जमीन का टुकड़ा है। इसलिए केंद्र सरकार का प्रयास है कि छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए। ऐसे में डेढ़ गुना एमएसपी हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, तीन हजार रुपये की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे-छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोराना के इस समय में देश के छोटे किसानों के खाते में सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक पैसे सीधे ट्रांसफर किए हैं। इसमें 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा यूपी के किसानों को मिले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि यूपी में बीते चार सालों में एमएसपी में खरीद के नए रिकार्ड बने हैं। गन्ने के भुगतान को लेकर जो परेशानी आती थी, उन्हें लगातार कम किया जा रहा है। बीते चार साल में यूपी के गन्ना किसानों को एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
आने वाले साल तो यूपी गन्ना किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। गन्ने से जो एथनॉल और बायो फ्यूल बनता है, उसका उपयोग ईंधन में बढ़ाया जा रहा है। इसका बड़ा लाभ पश्चिमी यूपी के गन्ना किसानों को भी होने वाला है। अलीगढ़ सहित पूरा पश्चिमी यूपी आगे बढ़े इसके लिए योगी सरकार केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात मेहनत कर रही है। हमें किसानों को और समृद्ध करना है। बेटे, बेटियों को आगे बढ़ाना है। विकास विरोधी हर ताकत से यूपी को बचाना है।

योगी की सरकार में सुनवाई भी है, सम्मान भी है
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि महामारी के काल में सरकार ने किसी को भी भूखे पेट नहीं रहने दिया। योगी की सरकार में गरीब की सुनवाई भी है, सम्मान भी है। योगी के नेतृत्व में यूपी की बदलती कार्यशैली का सबसे बड़ा प्रमाण है, सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अभी तक आठ करोड़ से अधिक कोरोनारोधी टीके लगा चुका है। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण का रिकार्ड भी यूपी के ही नाम है। कोरोना के इस संकट काल में गरीब की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई गरीब भूखा न रहे। इसके लिए महीनों से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए जो काम दुनिया के बड़े बड़े देश नहीं कर पाए वह भारत कर रहा है। उत्तर प्रदेश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed