फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   educational institutions around Raja Mahendra Pratap Singh State Univrsity

Aligarh: यूनिवर्सिटी के आसपास होंगे शैक्षणिक संस्थान, महायोजना में दिया गया प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार

Sat, 10 Feb 2024 04:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

एडीए ने महायोजना में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के पास शैक्षणिक संस्थान रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसको मंजूरी मिलते ही यूनिवर्सिटी के आस-पास शैक्षणिक संस्थान होंगे।

विज्ञापन
educational institutions around Raja Mahendra Pratap Singh State Univrsity
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में विकास परियोजनाओं पर खासा काम किया जा रहा है। इसी क्रम में महायोजना 2031 की शासन स्तर से मंजूरी का इंतजार है। संकेत हैं कि आने वाले सप्ताह में इसे मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही अलीगढ़-पलवल रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के आसपास शैक्षणिक संस्थानों को भूमि मुहैया कराने का प्रयास होगा। ताकि वहां शिक्षा संबंधी अन्य संस्थान शुरू हो सकें। उन्हीं से संबंधित नक्शे पास भी किए जाएंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल रोड का विकास इन दिनों तेजी से हो रहा है। यही वजह है कि वहां भूमि की कीमतें भी बढ़ रही हैं। एडीए इसी रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर और ग्रेटर अलीगढ़ परियोजना बसा रहा है। सुजानपुर के पास आवासीय परियोजना की तैयारी है। इसी रोड पर डिफेंस कॉरिडोर के पास से एक ग्रीनफील्ड हाईवे की तैयारी है। इसी लिए इस रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के आसपास की खाली भूमि को शैक्षणिक प्रयोग के लिए ही रखने का उल्लेख किया गया है। इस महायोजना के मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


इस भूमि पर तमाम लोग अभी से शैक्षणिक संस्थानों को विकसित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए एडीए से नक्शे आदि के अनुमोदन पर पूछताछ हो रही है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स बताते हैं कि एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बन रहा है, जो इसी वर्ष शुरू भी हो जाएगा। इसलिए इसके आसपास की भूमि पर शैक्षणिक संस्थानों को विकसित करने की योजना का प्रस्ताव महायोजना में शामिल किया गया है। महायोजना को मंजूरी मिलने के बाद ऐसे संस्थानों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जरूरत के अनुसार अन्य योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed