फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Edible oil becomes costlier by Rs 15 per liter in domestic market

महंगाई: आम आदमी की जेब हुई ढीली, घरेलू बाजार में 15 रुपये लीटर तक महंगा हुआ खाद्य तेल

Mon, 16 Sep 2024 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

थोक कारोबारियों ने बताया कि दीपावली के बाद इस महंगाई से निजात मिल सकती है, क्योंकि नेपाल, बांगलादेश और श्रीलंका से तेल भारतीय बाजार में आ जाएगा।

विज्ञापन
Edible oil becomes costlier by Rs 15 per liter in domestic market
महावीरगंज बाजार में बिक रहा रिफाइंड और सरसों का तेल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा खाद्य तेल पर सीमा शुल्क बढ़ाए जाने से घरेलू बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। इसमें करीब 10 से 15 रुपये प्रति लीटर तक का उछाल आया है। यह बढ़ोतरी सूरजमुखी, पाम व सोयाबीन के तेल पर हुई है। सरकार ने रिफाइंड तेल पर सीमा शुल्क को 12.5 से बढ़ाकर 32.5 फीसदी कर दिया है। त्योहारी सीजन ये तेजी 20 रुपये प्रति लीटर या इससे अधिक भी पहुंच सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

विज्ञापन


15 सितंबर को अलीगढ़ के थोक बाजार महावीर गंज में रिफाइंड व अन्य खाद्य तेलों पर 10 से 15 रुपये प्रति लीटर की तेजी देखी गई। जानकारों की मानें तो सरकार ने पाम, सोया व सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 27.5 फीसदी कर दिया है। वहीं रिफाइंड खाद्य तेलों पर ये शुल्क 13.75 फीसदी से बढ़ाकर 35.75 फीसदी कर दिया है। जिसके कारण बाजार में तेजी आ गई है। जानकारों की मानें तो कई व्यापारियों के पास अभी तेल और रिफाइंड का पुराना स्टॉक है। उन्हें मुनाफा होगा। वहीं बारिश के कारण किसानों की सोया, मूंगफली, सरसों, कपास आदि की फसल खराब हो गई हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है। जिसके रिफाइंड, पाम, सूरजमुखी जैसे तेलों पर 10 रुपये की तेजी आ गई है। दिवाली तक इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं।-राजेंद्र प्रसाद, थोक कारोबारी खाद्य तेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से खाद्य तेलों पर 10 से 15 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है। दिवाली के बाद इसके भाव कुछ कम हो सकते हैं।-मनीष सिंघल, थोक कारोबारी।
पहले ही सब्जी, मसाले, आटा हर चीज महंगी है। अब रिफाइंड और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे घर का बजट बिगड़ेगा। थाली महंगी हो जाएगी।-अपरा शुक्ला।
आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से सरकार ने बोझ बढ़ा दिया। त्योहारी सीजन में वैसे ही खर्चे बढ़ जाते हैं। सरकार को महंगाई कम करने पर जोर देना चाहिए।-हेमा शर्मा।

दिवाली के बाद मिल सकती है राहत

थोक कारोबारियों ने बताया कि दीपावली के बाद इस महंगाई से निजात मिल सकती है, क्योंकि नेपाल, बांगलादेश और श्रीलंका से तेल भारतीय बाजार में आ जाएगा। करार के अनुसार इन देशों में तेल पर कोई ड्यूटी नहीं लगती। ये तेल दिवाली के बाद बाजार में आ जाएगा। जिसके बाद भाव कम हो सकता है। जिन देशों से करार नहीं है, वहां से तेल आने पर इस कर बढ़ोत्तरी का असर हो रहा है।

खाद्य तेल               दाम सात दिन पहले                    अब
रिफाइंड                     103                             118 रुपये
पाम ऑयल                 100 रुपये                     110 रुपये
सूरजमुखी                   114 रुपये                     125 रुपये
नोट- ये रेट प्रति लीटर के हिसाब से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed