फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-rickshaw manufacturer on radar

कबाड़ के बाद ई-रिक्शा निर्माता रडार पर, जांच शुरू

Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw manufacturer on radar
शाहजमाल के कबाड़ बाजार के बाद अब नीवरी रोड का ई-रिक्शा निर्माता बाजार भी पुलिस के रडार पर आ गया है। बृहस्पतिवार शाम रोरावर पुलिस ने इनकी जांच करते हुए सभी दर्जन भर निर्माता दुकानदार थाने पर बुलाए। पूछताछ व जांच में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। ये दिल्ली से पार्ट्स लाकर यहां इसे असेंबल करते करते हैं। इस मामले में जीएसटी व आरटीओ को शामिल कर उनकी जांच के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

कबाड़ बाजार पर कार्रवाई के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोरावर में नीवरी रोड पर दर्जन भर दुकानें हैं, जहां दिल्ली से पार्ट्स लाकर ई रिक्शा असेंबल किए जाते हैं। इन्हें बिना किसी पंजीकरण आदि के बाजार में बेचा जाता है। इसी जानकारी पर बृहस्पतिवार शाम सीओ प्रथम अशोक कुमार की अगुवाई में रोरावर पुलिस ने पहले दुकानों पर जांच की। फिर सभी दर्जन भर दुकानदारों को थाने ले जाकर उनसे क्रमवार पूछताछ हुई। पूछताछ व जांच में उजागर हुआ कि ये जोड़ - तोड़कर ई रिक्शा तैयार करते हैं। इसका न तो कोई ब्रांड है और न ट्रेड पंजीकरण है। इसके चलते जीएसटी व आरटीओ पंजीकरण से भी बचते हैं। सीओ ने बताया कि अब इस मामले में जीएसटी व आरटीओ अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्हें पत्राचार कर जांच के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा या जो भी संभावित कार्रवाई तय होगी की जाएगी।
विज्ञापन

तीसरे दिन 115, कुल 284 सीसीटीवी लगवाए गए
जिला पुलिस द्वारा एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से सीसीटीवी लगवाए जाने का काम जारी है। इसी कड़ी में तीसरे दिन कुल 115 सीसीटीवी लगवाए गए। इस तरह अब तक कुल 284 सीसीटीवी जिले में लगवाए जा चुके हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर अंकुश के मकसद जनसहयोग से जिले में सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 115 सीसीटीवी लगवाए गए। इस तरह अब तक कुल 284 कैमरे लगवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed