{"_id":"5eb8082e8ebc3e903854702e","slug":"e-rickshaw-driver-dies-due-to-bike-collision-city-office-news-ali233325320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर रोड पर कामाख्या सिटी के नजदीक शनिवार रात को एक ई-रिक्शा चालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विनीत (23) पुत्र महावीर निवासी अलीनगर, गांधी पार्क ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम को वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। कमालपुर रोड पर कामाख्या सिटी के पास बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस टक्क्र से विनीत सड़क पर गिर गया तथा गंभीर चोट आई। इससे वह नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार घटना स्थल से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। देर रात को विनीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता महावीर ने बताया कि बेटे का तीन माह पहले ही विवाह किया था। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।